सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम का एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। मजाक और व्यंग्य के तौर पर शुरू हुआ यह इंस्टाग्राम अकाउंट सिर्फ 5 दिनों में 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स तक पहुंच गया। खास बात यह है कि फॉलोअर्स के मामले में इसने भाजपा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम (BJP Instagram Profile) अकाउंट को भी पीछे छोड़ दिया। मजेदार मीम्स और आसान भाषा की वजह से युवा इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर भाजपा के 87 लाख और कांग्रेस के 1.33 करोड़ फालोअर हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके ने बनाई है। इसका नारा है- ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।’ पार्टी के महज एक दिन में ही 40 लाख से ज्यादा फॉलोअर बढ़ चुके हैं।

CJI सूर्यकांत के कॉकरोच वाले बयान के विरोध में बनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के सोशल मीडिया पर 5 दिन में लाखों फॉलोअर हो गए हैं। गुरुवार सुबह 9 बजे तक तक यह आंकड़ा इंस्टाग्राम पर 1.1 करोड़ ज्यादा और X पर करीब 1 लाख 60 हजार तक पहुंच गया।

कॉकरोच जनता पार्टी एक ऑनलाइन राजनीतिक व्यंग्य (सटायर) ग्रुप है, जिसे आम लोगों, खासकर युवाओं की नाराजगी और सिस्टम से निराशा को आवाज देने के लिए बनाया गया बताया जा रहा है। इसका टैगलाइन है-Voice of the lazy and unemployed, यानी आलसी और बेरोजगारों की आवाज। यह कोई चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त आधिकारिक दल नहीं है, बल्कि देश के युवाओं का एक ऐसा डिजिटल मोर्चा है, जिसने अपनी एंट्री के महज 72 घंटों के अंदर इंटरनेट जगत को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है।

Cockroach Janta Party': अचानक कैसे से बन गई ये नई पार्टी, 3 दिन में जुड़े  20 लाख सदस्य! इन 6 प्वाइंट में समझें ये पूरा मामला | Moneycontrol Hindi

दरअसल, 15 मई को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि CJI सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। CJI ने एक दिन बाद ही कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा।

पार्टी की सदस्यता के लिए 4 योग्यताएं चाहिए- पहली- बेरोजगारी, दूसरी- आलसी होना यानी डले रहो, पड़े रहो, तीसरी- ऑनलाइन रहने की लत, चौथी- प्रोफेशनली भड़ास निकालने की क्षमता।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने शनिवार को अपनी पैरासाइट और कॉकरोच वाली टिप्पणी पर सफाई दी। उन्होनें कहा, ‘मेरी टिप्पणी खास तौर पर उन लोगों के लिए थी, जो फर्जी और नकली डिग्रियों के सहारे वकालत जैसे पेशों में आ गए हैं। मीडिया, सोशल मीडिया और दूसरे सम्मानित पेशों में भी ऐसे लोग घुस आए हैं। वे परजीवियों जैसे हैं।’

इस पार्टी की शुरुआत 30 साल के अभिजीत डिपके (Abhijeet Dipke) ने की। वह 2020 से 2023 के बीच आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम के साथ वॉलंटियर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल वह अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स कर रहे हैं। उन्होंने 16 मई को X पर एक गूगल फॉर्म शेयर कर लोगों को पार्टी से जुड़ने का न्योता दिया था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m