देहरादून. पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी बीमारी की वजह से निधन हो गया है. उनके निधन की खबर आते ही प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई. उन्होंने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया. सैन्य जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उनका व्यक्तित्व राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा. उनका अंतिम संस्कार आज बुधवार को दोपहर 12 बजे हरिद्वार में किया जाएगा. सुबह 10 बजे उनके आवास से अंतिम यात्रा शुरू होगी. 10.30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन के पार्थिव शव को रखा जाएगा.
खंडूड़ी के निधन पर बुधवार को राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं. आदेश के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन के कारण, प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है, इस दौरान समस्त सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे. साथ ही कोई शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किए जाएंगे.
इसे भी पढ़ें : Breaking News: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, 2 बार उत्तराखंड की संभाली थी कमान
2 बार रह चुके हैं शामिल
2007 में पहली बार खंडूरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने थे. मार्च 2007 से लेकर जून 2009 तक राज्य की कमान संभाली थी. इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक सुधार, सड़क निर्माण और पारदर्शिता को लेकर कई अहम फैसले लिए. हालांकि, 2009 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. 2011 में एक बार फिर उन्हें उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया था. उन्होंने सितंबर 2011 से लेकर मार्च 2012 तक दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था.

