देहरादून. पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी बीमारी की वजह से निधन हो गया है. उनके निधन की खबर आते ही प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई. पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर सीएम धामी ने दुख जताया है. सीएम धामी ने कहा, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. खंडूरी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सैन्य जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उनका व्यक्तित्व राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा.

इसे भी पढ़ें- यदि 1 दिन के फोटो सेशन के बाद… पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल को लेकर हरीश रावत का बड़ा बयान, नेताओं और अधिकारियों के लिए जो कहा…

आगे सीएम धामी ने कहा, राजनीतिक जीवन में उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई. एक जननेता के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए और अपनी सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता से लोगों के हृदय में विशेष स्थान बनाया. उनका निधन उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड में पेट्रोल, डीजल और LPG की आपूर्ति सामान्य, प्रशासन ने आम जनता से की अपील, कहा- चिंता की कोई बात नहीं

2 बार रह चुके हैं शामिल

2007 में पहली बार खंडूरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने थे. मार्च 2007 से लेकर जून 2009 तक राज्य की कमान संभाली थी. इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक सुधार, सड़क निर्माण और पारदर्शिता को लेकर कई अहम फैसले लिए. हालांकि, 2009 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. 2011 में एक बार फिर उन्हें उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया था. उन्होंने सितंबर 2011 से लेकर मार्च 2012 तक दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था.