SC Former Judge Markandey Katju On CJP Leaders: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने सीजेपी के चारों नेताओं को ‘कायर’ कहा है। मार्कंडेय काटजू ने जेपी के चारों नेताओं अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke), सौरव दास (Saurav Das), आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka) और अजिंक्य शिंदे पर पीस बॉन्ड साइन करने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि पीस बॉन्ड साइन करने के बाद इन चारों का करियर खत्म हो गया है। साथ ही नेहा बोरा (Neha Bora) के पीस बॉन्ड साइन न करने पर काटजू ने उनकी तारीफ की है और की वो उनकी इज्जत करते हैं।
काटजू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा- सीजेपी के चारों नेताओं का करियर खत्म हो गया है। गैंग ऑफ फोर’ जस्टिस काटजू के द्वारा… कॉकरोच जनता पार्टी के 4 टॉप नेताओं – अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे ने शांति बांड (पीस बॉन्ड) पर साइन किए हैं। इसका मतलब यह है कि वे किसी भी सार्वजनिक प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकते।
काटजू ने आगे लिखा, मेरी राय में पीस बॉन्ड पर साइन करने से इन 4 लोगों का सार्वजनिक करियर खत्म हो गया है, क्योंकि जनता की नजरों में इनकी सारी विश्वसनीयता खत्म हो गई है। अब लोग इन्हें ऐसे कायरों के रूप में देखते हैं जो जेल जाने से डर गए थे। असल में इन्हें सहयोगी माना जाएगा, क्योंकि इनकी तुलना उन लोगों से की जाएगी जिन्हें ब्रिटिश अधिकारियों ने जेल में डाला था और जो माफी मांगने के बाद रिहा हुए थे।
नेहा बोरा की करता हूं इज्जत
उन्होंने आगे लिखा- मैं केवल नेहा बोरा का सम्मान करता हूं, जिन्होंने ‘पीस बॉन्ड’ देने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना उनका संवैधानिक अधिकार है। मैं अभिजीत दीपके और CJP के अन्य 3 नेताओं को गैंग ऑफ फोर कहता हूं। इनके बारे में एक कहावत है: “जब पड़ी मार शमशीरन की, तो महाराज, मैं नाई हूं.” ये लोग खुद को शेर बताते थे, लेकिन असल में ‘नाई’ निकले। ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

