महाराष्ट्र से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सोलापुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आय़ा है, जहां एक टीचर के परिवार के 4 की लोगों की मौत ने पूरे इलाके को झझकोर कर रख दिया है. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार पता चला है कि शेयर बाजार में भारी नुकसान के बाद प्रधानाध्यापक ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी और बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी सुसाइड कर लिया है.

पुलिस को मौके से 22 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है. प्रधानाध्यापक ने कथित रूप से अपनी पत्नी और दो बच्चों को जहर देने के बाद खुद आत्महत्या कर ली.

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के बार्शी तहसील स्थित हत्तीस गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार शेयर बाजार में आर्थिक नुकसान के चलते प्रिसिंपल ने अपनी पत्नी और 2 बच्चों को जहर दिया और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि योगेश पाटील शेयर बाजार में निवेश करते थे और इसी दौरान उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ था। अनुमान के अनुसार उन्हें लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये का घाटा हुआ. पुलिस के अनुसार यह दर्दनाक घटना गुरुवार रात के दौरान हुई थी. शुक्रवार सुबह जब रोजाना दूध देने वाला व्यक्ति घर पहुंचा तो दरवाजा नहीं खुला. 

principal poisons wife and two children then hangs himself

मृतकों में योगेश बालासाहेब पाटील 40 वर्ष, माधुरी योगेश पाटील (37) और दो बच्चे अथर्व (11) और शिवांश (9) शामिल है. शुक्रवार सुबह में जब दरवाजा नहीं खुला तो दूध देने वाला व्यक्ति उनके पड़ोसियों को सूचना दिया. जिसके बाद दरवाजा को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक कुंदन गावडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का पंचनामा किया. चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सुसाइड नोट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m