परवेज खान, शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में  रैरा स्थित छितीपुर हाईस्कूल में बुधवार को विद्यार्थियों को बांटी गई आयरन (Iron) की गोलियां खाने के बाद चार बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बीमार पड़ने वाले बच्चों में तीन छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: ‘एक ट्रक से दूसरे में पलटी हो रहा था राशन!’ शमशाबाद मंडी में एसडीएम की रेड से मचा हड़कंप, 600 बोरी जब्त

तबीयत खराब होते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी प्रभावित बच्चों को तत्काल इलाज के लिए करैरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका उपचार जारी है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m