कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर में पुस्तक मेले में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। आरोप है कि आदर्श स्टेशनरी के संचालक धनराज सेवानी और कंगारू किड्स स्कूल के संचालक उदित गायकवाड़ ने किताबों की मूल MRP (अधिकतम खुदरा मूल्य) पर स्टीकर चिपकाकर किताबों को कहीं ज्यादा महंगे दाम पर बेचा जा रहा था।
READ MORE: दर्दनाक: ओवरटेक करती बाइक ने युवती को मारी टक्कर; पास से जा रहे ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर
गोला का मंदिर थाने में दर्ज FIR के अनुसार, दोनों आरोपियों ने मिलकर किताबों पर नकली स्टीकर लगाकर अभिभावकों को गुमराह किया और अधिक मूल्य वसूला। इसकी शिकायत कई अभिभावकों ने की, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है।
READ MORE: असमाजिक तत्वों ने हनुमान मंदिर में की तोड़फोड़: मूर्ति को खंडित कर फेंका बाहर, हनुमान जयंती के ठीक पहले घटना से लोगों में भारी आक्रोश
पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। इस फर्जीवाड़े से न सिर्फ अभिभावकों की जेब कटी, बल्कि बच्चों की पढ़ाई के लिए आने वाली किताबों के साथ भी छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और अन्य लोगों के भी इस फर्जीवाड़े में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना पुस्तक मेले में गुणवत्ता और मूल्य निर्धारण को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

