Dharm Desk : हिंदू धर्मग्रंथों और पारंपरिक ज्योतिष उपायों में कई ऐसे सरल और प्रभावशाली तरीके बताए गए हैं, जिनसे जीवन की आर्थिक परेशानियों के अलावा मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह और नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर किया जा सकता है। खासतौर पर काले तिल, पीपल का पेड़ और कुछ खास पूजन की विधियां इंसान के जीवन में स्थायी सुख समृद्धि लाने में सहायक मानी जाती हैं। इन पारंपरिक उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से न केवल आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इसके अलावा जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी संतुलन और खुशहाली आती है।

कई समस्याओं का समाधान हैं काला तिल

  1. काले तिल का उपयोग सिर्फ धनहानि रोकने तक सीमित नहीं ऐसा माना जाता है कि यदि परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर से काले तिल 7 बार उतारकर उत्तर दिशा में फेंक दिए जाएं तो नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। और आर्थिक नुकसान रुकता है।
  2. इसके साथ ही काले तिल शनि दोष को शांत करके पितृ दोष से राहत दिलाने और मानसिक शांति प्रदान करने में भी सहायता करते है। शनिवार को काले तिल का दान करने से जीवन में आ रही बाधाएं कम हो जाती हैं। सभी कार्यों में सफलता मिलने लगती है।
  3. पीपल के पेड़ को बहुत पवित्र माना गया है। यदि कोई व्यक्ति पीपल की छाया में खड़े होकर लोहे के बर्तन में पानी, चीनी, घी और दूध मिलाकर पीपल की जड़ में चढ़ाता है तो घर में लक्ष्मी का स्थायी वास होता है। यह उपाय केवल धन ही नहीं बल्कि परिवार में शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाता है।
  4. यदि घर में बार-बार धन की हानि हो रही हो तो गुरुवार के दिन मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़ककर उस पर घी का दो-मुखी दिया जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक स्थिरता के साथ घर में शुभता का संचार करता है।
  5. कुत्ते को दूध देना घर में मोर पंख रखना और सोने का चौकोर सिक्का रखना भी आर्थिक मजबूती और नकारात्मकता से बचाव के लिए उपयोगी उपाय माने गए हैं।
  6. यदि जीवन में धन लाभ के योग बनते-बनते रुक जाते होंतो गोपी चंदन की 9 डलियों को पीले धागे से बांधकर केले के पेड़ पर टांगना फायदेमंद साबित हो सकता है।
  7. शुक्ल पक्ष के पहले बुधवार को पीपल पर सफेद झंडा लगाने से अचानक धन प्राप्ति के रास्ते खुल जाते है।
  8. सुख-समृद्धि और शांति के लिए पके हुए मिट्टी के घड़े को लाल रंग से रंगकर उसमें जटायुक्त नारियल रखकर बहते जल में प्रवाहित करने से जीवन में स्थायी सुख और समृद्धि लाने वाला माना जाता है।
  9. इसके साथ भोजपत्र पर विशेष यंत्र बनाकर अपने पास रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और कार्यों में सफलता मिलती है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H