रोहिणी कोर्ट ने गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को मानवीय आधार पर 1 जुलाई को चार घंटे की कस्टडी पैरोल दी है. इस दौरान वह पुलिस सुरक्षा में अपनी पत्नी लेडी डॉन अनुराधा चौधरी और नवजात जुड़वा बेटियों से मिल सकेगा. लेडी डॉन अनुराधा चौधरी ने IVF के जरिए जुड़वा बेटियों को जन्म दिया. अनुराधा ने गुड़गांव के एक अस्पताल में बेटियों को जन्म दिया. चार घंटे की कस्टडी पैरोल के दौरान वह अस्पताल पहुंचकर पत्नी और नवजात बेटियों से मिला.
कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुग्राम के नीलकंठ अस्पताल में उसने अपनी पत्नी अनुराधा चौधरी और बच्चियों से मुलाकात की. काला जठेड़ी तिहाड़ जेल में बंद है, और उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती है.
रोहिणी कोर्ट ने साफ कहा कि यह राहत सिर्फ मानवीय आधार पर दी गई है, इसका केस की सुनवाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

लेडी डॉन अनुराधा चौधरी ने मंगलवार सुबह जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया. आईवीएफ प्रक्रिया के जरिए हुआ यह प्रसव के लिए पहले ही अदालत से अनुमति ली गई थी. प्रसव के दौरान पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर सी-सेक्शन से डिलीवरी करानी पड़ी.
काला जठेड़ी को दिल्ली पुलिस की टीम करीब 12 बजे लेकर गुरुग्राम पहुंची. दिल्ली पुलिस की न्यायिक अभिरक्षा वाहिनी सुरक्षा के कड़े पहरे में उसे गुड़गांव के अस्पताल लेकर पहुंची.
जठेड़ी सोनीपत जिले के जठेड़ी गांव का रहने वाला है और पहले केबल ऑपरेटर का काम करता था. उसकी शादी पूर्व लेडी डॉन अनुराधा चौधरी से 12 मार्च 2024 को दिल्ली में हुई थी. काला जठेड़ी के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में हत्या, फिरौती, रंगदारी समेत 30 से अधिक गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

