भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक ने गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में पवित्र स्तूप संख्या 76 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया. भूटान ने भारत-भूटान मैत्री के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के सम्मान में उन्हें यह समर्पित किया है. भारत की सीमा पर स्थित गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी को देश के आर्थिक केंद्र के रूप में तैयार किया जा रहा है, जहां मुनाफा नहीं लोगों की खुशी को प्राथमिकता दी जाएगी. भूटान के ‘गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी’ में रविवार को 9 घंटे के भीतर 108 स्तूपों को स्थापित किया गया.

इस सिटी की परिकल्पना भूटान के राजा ने की थी. गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी को भूटान की परंपरा के हिसाब से विकसित किया जा रहा है.

भूटान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में पवित्र स्तूप 76 समर्पित किया है. यह सम्मान परियोजना के प्रति मोदी के समर्थन और भारत-भूटान की मजबूत मित्रता के लिए दिया गया. जानकारी के मुताबिक भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक ने गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी (Gelephu Mindfulness City) में निर्मित 108 बौद्ध स्तूपों में से स्तूप संख्या 76 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया है.

पीएम मोदी की यह समर्पण ल्हाबाब डूचेन के शुभ अवसर पर 108 बौद्ध स्तूपों, जिन्हें जंगचूब चोर्टेन भी कहा जाता है, के उत्थापन और consecration के दौरान हुआ. इस कार्यक्रम में भूटान के राजा, महारानी ग्यालत्सुएन, प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे और बड़ी संख्या में भूटानी नागरिक उपस्थित थे.

रविवार को हुए इस समारोह में अलग-अलग बौद्ध संप्रदायों के गुरु और दुनिया भर से आए 2 लाख लोग इकठ्ठा हुए. भूटान के ‘गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी’ में रविवार को 9 घंटे के भीतर 108 स्तूपों को स्थापित किया गया.

इस अवसर पर भारत की ओर से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू उपस्थित रहे और स्तूप संख्या 76 पर सामूहिक रूप से प्रार्थना की.  1 नवम्बर को हुए इस अभिषेक समारोह में रिजिजू ने पीएम मोदी को स्तूप समर्पित किए जाने को भारत के लिए बहुत बड़ा सम्मान बताया। उन्होंने पीएम मोदी की ओर से भूटान के राजा को धन्यवाद भी दिया.

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘यह भारत के लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है कि अत्यंत पवित्र स्तूप संख्या 76 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया गया है। यह भारत-भूटान मित्रता के प्रति उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता का सम्मान है।’

इस परियोजना का उद्देश्य ‘गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी’ को वज्रयान बौद्ध धर्म के एक प्रमुख केंद्र के रूप में पेश करना है, साथ ही यह भूटान के लोगों के मूल्यों और संस्कृति को भी दर्शाता है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m