आम जनता उन्नयन पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर ने सोमवार को कहा कि वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर प्रस्तावित मस्जिद वाली जगह पर 6 दिसंबर को पांच लाख लोगों को जुटाने और NH-34 रोकने का दावा किया. 6 दिसंबर अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराए जाने की बरसी है. उन्होंने साफ कहा है कि अगर प्रशासन में हिम्मत है तो इस नाकाबंदी को रोककर दिखाए.

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में छह दिसंबर को प्रस्तावित बाबरी मस्जिद निर्माण के दिन हुमायूं कबीर ने नेशनल हाईवे-34 जाम और भीड़ जमा करने की धमकी दी है.

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. मुर्शिदाबाद के नउदा से विधायक हुमायूं कबीर ने छह दिसंबर को नेशनल हाईवे-34 जाम करने की धमकी दी है. उन्होंने प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उसमें उन्हें रोकने की ताकत है तो रोककर दिखाए.

बेलडांगा में एक मीटिंग को संबोधित करते हुए, नवदा के विधायक हुमायूं कबीर ने कहा कि उनके समर्थक रेजिनगर और बरहमपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 34 के हिस्से उनके नियंत्रण में होगा.

हुमायूं कबीर ने दावा किया कि 6 दिसंबर को रेजिनगर से बहरामपुर तक करीब 30 किलोमीटर लंबा नेशनल हाईवे- 34 पूरी तरह उनके समर्थकों के नियंत्रण में रहेगा। उनका कहना है कि इस दिन सड़क पर उनके हजारों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहेंगे. हालांकि, कबीर ने दावा किया कि जमावड़ा शांतिपूर्ण रहेगा और उनके समर्थक कानून-व्यवस्था का उल्लंघन नहीं करेंगे.

दूसरी तरफ, भाजपा विधायक शखाराव सरकार ने कहा कि इस कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी जाएगी. रेजीनगर से नए चुने गए बीजेपी विधायक शखाराव सरकार ने पलटवार करते हुए कबीर को अपनी धमकी पूरी करने की चुनौती दी और कहा कि उन्हें कोई अशांति फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m