अमेरिका में आज यानी 3 नवंबर को मिडटर्म चुनाव 2026 के लिए मतदान होना है. मिडटर्म चुनाव से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के केशम द्वीप पर जबरदस्त बमबारी की है. ईरान के केश्म द्वीप पर सोमवार को कम से कम पांच जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. पास के बंदर लेंगेह शहर में भी विस्फोट होने की खबर है. खबर है कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका पर ईरान के खिलाफ हमले को लेकर दबाव बढ़ाया था.
मिडटर्म चुनाव 2026 से पहले अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर जबरदस्त बमबारी की है. अमेरिकी अधिकारियों ने का कहना है कि ये अटैक केशम द्वीप किया गया है.
अमेरिकी संसद के दोनों सदनों के लिए आज मतदान होना है. हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में कुल 435 सदस्य होते हैं और इन सभी सीटों पर हर दो साल में चुनाव कराया जाता है. इसी बीच अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर बड़ा हमला किया है, जो पिछले हफ्तों के गुप्त हमलों के बाद एक महत्वपूर्ण सैन्य कार्रवाई है.
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, ट्रंप ने केशम द्वीप पर हमला 2 नवंबर को किया है. यह द्वीप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर स्थित है. दरअसल, हाल के हफ्तों में वाशिंगटन की ओर से किए गए सीमित हमलों की सीरीज में यह सबसे ताजा हमला है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर जबरदस्त बमबारी की है. उसने ड्रोन अटैक किया है. वहीं, इस हमले का जवाब ईरानी सुरक्षा बलों की ओर से भी दिया गया है. अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर हमला कर दिया है. पिछले कुछ हफ्तों से अमेरिका ईरान पर गुप्त रूप से छोटे स्तर के हमले कर रहा था. अब अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर बड़ा हमला किया है.
इधर, ईरान के IRGC ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में केशम द्वीप के दक्षिण में अमेरिका के दो ड्रोन मार गिराए हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

