Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (31 अक्टूबर 2026) की खबरों में राहुल गांधी ने ‘विदेशी मदद’ से सत्ता में बने रहने का पीएम मोदी पर लगाया आरोप; भारतीय मूल के 50 से ज्यादा उम्मीदवार अमेरिकी चुनाव के मैदान में; बेंगलुरु में तैयार हो रहा भारत का बुलेट ट्रेन: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; आप भारतीय नागरिक नहीं, माफी मांगिए’, बॉम्बे HC से इमरान ख़ान को कड़ी फटकार प्रमुख रहा.

1. राहुल गांधी ने  ‘विदेशी मदद’ से सत्ता में बने रहने का पीएम मोदी पर लगाया आरोप

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री विदेशी मदद के सहारे सत्ता में आए और अब भी उसी के समर्थन से प्रधानमंत्री बने हुए हैं. उन्होंने इस मुद्दे पर पीएम मोदी को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि वह किसी भी मंच पर और किसी भी समय चर्चा करने के लिए तैयार हैं.

पढ़े पूरी खबर……

2.  भारतीय मूल के 50 से ज्यादा उम्मीदवार अमेरिकी चुनाव के मैदान में

अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव 2026 में भारतीय मूल के उम्मीदवारों की मजबूत मौजूदगी देखने को मिल रही है. 50 से अधिक भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार अमेरिकी संसद, गवर्नर, अटॉर्नी जनरल, मेयर और राज्य विधानसभाओं सहित विभिन्न पदों के लिए चुनावी मैदान में हैं.

पढ़े पूरी खबर……

3. बेंगलुरु में तैयार हो रहा भारत का बुलेट ट्रेन: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो जारी किया

पीएम नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देने का काम शुरू हो गया है. बुलेट ट्रेन को बेंगलुरु में तैयार किया जा रहा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने रविवार को बेंगलुरु के BEML प्लांट में भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन B-28 का इंस्पेक्शन किया. ट्रेन की मेकिंग का वीडियो भी शेयर किया है.

पढ़े पूरी खबर……

4. ‘आप भारतीय नागरिक नहीं, माफी मांगिए’, बॉम्बे HC से इमरान ख़ान को कड़ी फटकार

एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने ‘लीव इंडिया नोटिस’ जारी किया था. इस नोटिस में उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया था. इमरान खान ने इस नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. बॉम्बे हाईकोर्ट में इमरान खान की इस याचिका पर सुनवाई हुई. 

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……

बांग्लादेश में सड़कों पर उतरे हजारों कपड़ा मजदूर, ढाका में आगजनी: एक बार फिर बांग्लादेश हिंसा की आग में जलने लगा महंगाई और कम वेतन से परेशान हजारों गारमेंट कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं. कपड़ा मजदूरों को मात्र 12 हजार टका ही मिल रहा है। जबकि कपड़ा मजदूर न्यूनतम 30000 टका मजदूरी की मांग कर रहे हैं.

पढ़े पूरी खबर……

राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- असली संसद में कभी PM नहीं बन पाएंगे: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद आयोजित जनसभा में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने तेलंगाना से कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में सरकार बनाने के लिए तैयार है.

पढ़े पूरी खबर……

Sharad Pawar सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार दोपहर उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया. सीने में दर्द, खांसी और कमजोरी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी आवश्यक चिकित्सकीय जांच की.

पढ़े पूरी खबर……

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m