अमेरिका के साथ जारी युद्ध के बीच ईरान ने अपनी सैन्य तैयारियां तेज कर दी हैं. तेहरान में ईरान ने अपने आंतरिक सुरक्षा और सैन्य तैयारियों को तेज करने के लिए आम नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण केंद्र खोल दिए हैं. राजधानी तेहरान में सोमवार, 2 नवंबर को एक नए सैन्य प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई. यह आम नागरिकों को युद्ध के लिए तैयार करने के मकसद से नए सैन्य ट्रेनिंग सेंटर खोले गए हैं.
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने राजधानी तेहरान के ताजरीश स्क्वायर (Tajrish Square) पर एक नए सैन्य प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की है.
तेहरान में इस तरह का यह तीसरा सामान्य सैन्य प्रशिक्षण केंद्र है. यहां ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) आम लोगों को युद्ध के लिए तैयार करेगी. इस ट्रेनिंग सेंटर में आम नागरिकों को सैन्य अभ्यास कराया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर वे युद्ध में मदद कर सकें.
राजधानी तेहरान में सोमवार, 2 नवंबर को एक नए सैन्य प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई. यहां ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स आम लोगों को युद्ध के लिए तैयार करेगी. ईरानी सेना ने राजधानी तेहरान में नागरिकों के लिए खास ट्रेनिंग सेंटर खोले हैं, जहां वॉलंटियर्स को हथियार चलाने से लेकर एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम को ऑपरेट करने तक की ट्रेनिंग दी जा रही है.
तेहरान के ताजरीश स्क्वायर में बने इस केंद्र के उद्घाटन समारोह के दौरान सेना और IRGC के जवान हथियार चलाते और रस्सी पर संतुलन बनाकर चलते दिखाई दिए. सेना में ट्रेनिंग और शिक्षा के डिप्टी चीफ ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद रजा अलियन नेजाद ने अल जज़ीरा को बताया कि जानफदा कैंपेन तेहरान में तीन बड़े मिलिट्री ठिकानों पर शुरू किया गया है.
इस ट्रेनिंग सेंटर में आम नागरिकों को सैन्य अभ्यास कराया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर वे युद्ध में मदद कर सकें. तेहरान में इससे पहले हफ्त-ए तीर स्क्वायर और इमाम हुसैन स्क्वायर पर भी ऐसे प्रशिक्षण केंद्र शुरू किए जा चुके हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

