ज्ञान भारद्वाज, गाजियाबाद. थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में हुई एटीएम कैशवैन डकैती (ATM cash van robbery) की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. वहीं आरोपियों के कब्जे से 8 लाख 6 हजार रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त बलेनो कार, अवैध अस्लहा समेत कुल्हाड़ी बरामद किया है. मामले में पुलिस ने 8 टीमों का गठन किया था. विवेचना के क्रम में सीसीटीवी फुटेज और सर्विलॉस के माध्यम से बलेनो कार और आरोपी पकड़ में आए.

आज स्वाट टीम अपराध शाखा और थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चिपयाना अडरपास पर 25 हजार का ईनामी अपराधी मौहम्मद कैफ को 3 लाख 36 हजार रुपये तथा घटना में प्रयुक्त बलेनो कार, तमन्चा, कारतूस और कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्त मौहम्मद कैफ के बयान के मुताबिक मौहम्मद रिजवान विजयनगर गाजियाबाद के द्वारा कैशवैन की रेकी करने और वारदात में शामिल होना पाया गया. जिसके बाद मौहम्मद रिजवान को उसके घर विजयनगर से गिरफ्तार किया गया और उसके घर से डकैती की घटना में लूटे गए सामान को जब्त किया गया.

इसे भी पढ़ें : ‘कानून राज’ में खाकी का खौफ खत्म! अस्पताल में घुसकर मरीज की गोली मारकर हत्या, ट्रेन में हो रहे हमलों ने बढ़ाई चिंता

गिरफ्तार अभियुक्तों नें पूछताछ पर बताया कि उक्त डकैती की घटना में कुल 6 लोग शामिल थे. जिसमें मौहम्मद रिजवान रेकी में शामिल था. जो कि पिछले 6 महीने से की जा रही थी. कई बार कैशवैन का पीछा किया गया लेकिन आरोपी वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हुए. एनएच-09 पर एचपी पैट्रोल पम्प के पास मैं आरोपी और उसके अन्य साथी बलेनो कार बिना नम्बर प्लेट से घटना से लगभग 2 घंटे पहले ही आकर कैशवैन के आने का इंतजार करने लगे. कैशवैन के आने पर कैशियर और गनमैन, कैशवैन से उतरकर अन्दर गली में इण्डिया वन के एटीएम पर कैश डालने के लिए गए थे. इसी मौके का फायदा उठाकर ड्राइवर को कैशवैन में अकेला देखकर अपने हाथ में लिए अवैध असलाह से कैशवैन पर फायरिंग कर ड्राइवर को कैशवैन से धक्का देकर उतारकर कैशवैन को लूटकर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर मेरठ की ओर भागे थे.

घटना के बाद कैश का बंटवारा डासना मसूरी स्थित एक मकान में किया गया था. जिसमें मुख्य आरोपी के हिस्से में 4 लाख रुपये आये थे और रिजवान के हिस्से में 5 लाख रुपये आए थे. वहीं बाकी के पैसे 4 साथियों के हिस्से में आए. गैंग का मास्टरमाइड जुबैर है जो बलेनो कार का मालिक है.