मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एण्ड हाईवे (MoRTH) ने 11 अगस्त 2026 को देश के सभी मोटर व्हीकल एग्रीगेटर्स को निर्देश जारी कर कैब-ऑटो ऐप्स पर राइड से पहले एडवांस टिप के विकल्प पर रोक लगाने को कहा है. सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है. MoRTH ने कहा है कि कैब-ऑटो ऐप्स पर राइड से पहले यात्रियों को अतिरिक्त भुगतान के लिए प्रेरित नहीं किया जा सकता.

सरकार ने कैब-ऑटो ऐप्स इस्तेमाल करनेवाले यात्रियों को राहत देते हुए एक बड़ा ही सख्त आदेश जारी किया है. टिप देने पर राइड जल्दी कन्फर्म जैसे विकल्पों को तुरंत बंद करने के सख्त निर्देश दिए हैं.
परिवहन मंत्रालय ने कहा कि बुकिंग के समय ही ग्राहकों से एडवांस टिप वसूलना गलत है. सरकार के इस कदम से कैब बुक करने वाले करोड़ों यूजर्स को राहत मिलेगी. कई कैब और ऑटो बुकिंग ऐप्स पर यात्रियों को अतिरिक्त रकम देने के लिए अलग-अलग तरह के प्रॉम्प्ट दिखाई देते रहे हैं.

केंद्र सरकार ने ओला, उबर और रैपिडो समेत सभी मोटर वाहन एग्रीगेटर्स को राइड पूरी होने से पहले टिप मांगने या उसका विकल्प दिखाने पर रोक लगा दी है. MoRTH ने ऐसे तरीकों को लेकर स्पष्ट किया है कि राइड पूरी होने से पहले यात्रियों को अतिरिक्त भुगतान के लिए सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से प्रेरित नहीं किया जाना चाहिए.
सरकार ने आगे यह भी स्पष्ट किया है कि यात्री अगर राइड पूरी होने के बाद ड्राइवर को टिप देता है, तो उसकी पूरी राशि ड्राइवर को ही मिलनी चाहिए. कंपनी टिप में से किसी तरह का कमीशन या कटौती नहीं कर सकती.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


