चंडीगढ़. पंजाब में 6 दिसंबर को अवकाश घोषित किया गया है। श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के मौके पर सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
6 दिसंबर को सभी सरकारी दफ्तर, बोर्ड, निगम और अन्य संस्थान बंद रहेंगे। बता दें कि इससे पहले 24 नवंबर 2024 को यह छुट्टी घोषित की गई थी। इसे बदल कर अब 6 दिसंबर 2024 कर दी गई है।

इसके साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन ने भी श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के मौके पर छुट्टी की नोटिफिकेशन जारी की है, जिसे सभी सरकारी दफ्तरों को मानना होगा। आपको बता दें गुरु तेग बहादुर का जन्म 1 अप्रैल 1621 को पंजाब के अमृतसर में गुरु हरगोबिंद और माता नानकी के घर हुआ। उनका मूल नाम ‘त्याग मल’ था, लेकिन उनके साहसिक कार्यों और अद्वितीय बलिदान के कारण उन्हें ‘तेग बहादुर’ की उपाधि दी गई, जिसका अर्थ है ‘तेज तलवार के धनी।’
- MP में इंस्टाग्राम सियासत: फॉलोअर्स की रेस में BJP को पछाड़ कर आगे निकली कांग्रेस, Congress का दावा- ये राहुल फैक्टर का असर
- मौत के फंदे में ‘मोहब्बत’ का अंतः प्रेमी-प्रेमिका की पेड़ में फंदे से लटकी मिली लाश, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी
- Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त, इस मामले में बने नंबर-1
- तेजप्रताप यादव हुए भावुक, राइज एंड फॉल 2 में माता-पिता को वीडियो कॉल पर देख छलके आंसू
- बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार: PWD सचिव ने फील्ड पर उतरकर किया निरीक्षण, अधिकारियों-ठेकेदारों को समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

