लखनऊ. यूपी में अवैध धर्मांतरण रोकने को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बड़ा कदम उठाया है. राज्यपाल और कुलाधिपति ने राज्य के सभी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में धर्मांतरण को रोकने के लिए सेल गठित करने का सख्त निर्देश दिया है. पिछले दिनों KGMU और SGPGI में कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया था. जिसे देखते हुए ये कदम उठाया गया है. जन भवन की ओर से आदेश जारी होने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय ने अपने सभी संबद्ध संस्थानों को तुरंत इस सेल का गठन करने और इसकी विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है.

जानकारी के मुातबिक सेल का काम धर्मांतरण को रोकना, कॉलेज परिसर की निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना होगा. साथ ही साथ ये सेल विद्यार्थियों, स्थानीय चिकित्सकों और स्टाफ के बीच जागरुकता अभियान चलाएगा. इसके अलावा सेल का काम शिकायतों की तत्काल जांच, रिपोर्टिंग और संबंधित अधिकारियों को सूचित करना . राज्यपाल ने सभी संस्थानों में इस सेल को प्रभावी बनाने और अनुपालन रिपोर्ट समयबद्ध रूप से मांगने के निर्देश दिए हैं.

इसे भी पढ़ें : यूपी में वर्षा, आंधी व आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान, 24 घंटे में मुआवजा देने का दिया निर्देश

अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है कि ‘शैक्षणिक परिसरों में विद्यार्थियों को प्रलोभन अथवा मानसिक दबाव द्वारा धर्मान्तरण के प्रयासों की खबरें प्रायः संज्ञान में आने के दृष्टिगत एक सुरक्षित, धर्मनिरपेक्ष और अकादमिक वातावरण एवं प्रशासन सर्तक बनाए रखने हेतु कठोरतम विधिक कार्यवाही सनिश्चित करने एवं प्रयासों को जड़ से समाप्त करने हेतु निर्देश दिये गये है. इस सम्बन्ध में कुलपति के निर्देश के अनुक्रम में मुझे यह कहने का निदेश है कि राज्यपाल सचिवालय, यूपी के उपरोक्त पत्र में उल्लिखित तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं कृत कार्यवाही से इस विश्वविद्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें.’