प्रदीप मालवीय, उज्जैन। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता गोविंद नामदेव ने मंगलवार के दिन सपरिवार विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। बाबा महाकाल के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा के लिए पहचाने जाने वाले नामदेव ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और आशीर्वाद लिया।
ये भी पढ़ें: बागेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहतः पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने टैक्सी के किराए किए निर्धारित
अभिनेता गोविंद नामदेव मंगलवार सुबह अपने परिवार के साथ उज्जैन पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की विशेष आराधना की। पूजन के बाद उन्होंने परंपरा के अनुसार नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। दर्शन के उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
ये भी पढ़ें: अब मंदिर भी नहीं सुरक्षित! 42 मिनट में चोरी की वारदात, नकाबपोशों ने 9 मूर्तियां और लाखों का माल किया साफ
मीडिया से अपने अनुभव साझा करते हुए गोविंद नामदेव भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि बाबा महाकाल से उनका रिश्ता दशकों पुराना है। उन्होंने कहा कि यहां से मुझे जो सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, वह कहीं और नहीं मिल सकती। बाबा से मेरा एक अलग ही आध्यात्मिक कनेक्शन है।


