शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में 15 अप्रैल को “नारी शक्ति वंदन” का वृहद कार्यक्रम होगा। राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में कार्यक्रम आयोजित होगा। एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव का वक्तव्य होगा। बेटियों और बहनों के विकास से ही समग्र विकास संभव होगा।
अपहृत युवक का शव मिलने से फैली सनसनीः आरोपी और अपहृत कर्मचारी का नहीं मिला सुराग,
बहनों के खातों में अब तक 55 हजार करोड़ की राशि दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी सशक्तिकरण की सशक्त पहल की है। नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा 25 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के खातों में अब तक 55 हजार करोड़ की राशि दी गई है। नारी शक्ति वंदन पखवाड़े में 12 अप्रैल को आष्टा से प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये अंतरित हुई।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने सरकार संकल्पित
प्रदेश में हर माह रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार नारी सशक्तिकरण का बड़ा कार्य हो रहा है। अब लोकसभा और विधानसभा में बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित होगा। संसद की विशेष तीन दिवसीय बैठक 16 अप्रैल से होने जा रही है। सीएम डॉ मोहन ने कहा- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हमारी सरकार कृत संकल्पित होकर प्रतिबद्धता से काम कर रही है।


