कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। जीआरपी ने मानव तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने बांग्लादेश के शरणार्थी शिविर से भारत लाई गईं म्यांमार मूल की चार लड़कियों को बरामद किया है। मामले में दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार हुए हैं। आरोप है कि आरोपी लड़कियों को अवैध तरीके से भारत लाकर जम्मू में उनकी शादी कराते थे।
लड़कियों को भारत लाकर उनकी शादी कराता
दरअसल जीआरपी कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि स्वर्णजयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार एक व्यक्ति अपने साथी के साथ मिलकर म्यांमार और बांग्लादेश से लड़कियों को भारत लाकर उनकी शादी कराता है। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी दीपशिखा तोमर अपनी टीम के साथ ट्रेन में पहुंचीं और हुलिए के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया,पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुबीन बताया,पुलिस के मुताबिक मुबीन मूल रूप से म्यांमार का रहने वाला है और पिछले करीब चार साल से हैदराबाद में रह रहा था।
05 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंदन तिलक और ॐ अर्पित कर राजा स्वरुप में श्रृंगार
बांग्लादेश के कुतुपालम शरणार्थी शिविर की रहने वाली
उसके पास से शरणार्थी कार्ड भी मिला। पूछताछ में उसने अपने साथी मो. हसन के साथ मिलकर बांग्लादेश से लड़कियों को भारत लाने और जम्मू में उनकी शादी कराने की बात बताई। मुबीन की निशानदेही पर पुलिस ने अलीगढ़ में दबिश देकर उसके साथी मो. हसन को भी पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक हसन के पास से चार लड़कियां बरामद हुईं, जो बांग्लादेश के कुतुपालम शरणार्थी शिविर की रहने वाली बताई जा रही हैं। भाषा की परेशानी के चलते ट्रांसलेटर की मदद से लड़कियों से पूछताछ की गई।
मानसून की विदाई के बाद दिन में गर्मी-रात में ठंड, यहां पारा 20 डिग्री से नीचे; 7-8 अक्टूबर
सीमा पार कराकर भारत लाया गया
शुरुआती पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्हें नदी और पहाड़ी रास्तों के जरिए सीमा पार कराकर भारत लाया गया था। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में चारों के भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की बात सामने आई है,फिलहाल जीआरपी पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है। आरोपियों के संपर्क, लड़कियों को भारत लाने के तरीके और उनकी शादी कराने वाले लोगों से जुड़े कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। पुलिस की विस्तृत पूछताछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
MP Morning News: मुख्यमंत्री का खंडवा दौरा, सीएम हाउस का घेराव करेंगे शिक्षक, GEN Z

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

