GT vs PBKS IPL 2026: आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 4 विकेट से हराकर पिछली हार का बदला ले लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में साई सुदर्शन की शानदार अर्धशतकीय पारी और वॉशिंगटन सुंदर की अहम बल्लेबाजी ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए थे, जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

पंजाब की पारी, शुरुआती झटकों के बाद संभला स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 9 ओवर में ही 47 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद युवा बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे ने शानदार पारी खेलते हुए मोर्चा संभाला। उन्होंने 29 गेंदों में 57 रन की तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उनका साथ मार्कस स्टोइनिस ने दिया, जिन्होंने 40 रन बनाए। वहीं, मार्को जानसन ने 20, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 19 और प्रभसिमरन सिंह ने 15 रन का योगदान दिया।

गुजरात टाइटंस की ओर से गेंदबाजी में जेसन होल्डर सबसे सफल रहे और उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट झटके।

गुजरात की पारी, साई सुदर्शन की शानदार फिफ्टी

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत मिली-जुली रही। साई सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 57 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। कप्तान शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जोस बटलर ने 26 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने 40 रनों की नाबाद पारी खेली और अरशद खान ने 8 रन बनाकर नाबाद योगदान दिया। अंत में सुंदर ने छक्का लगाकर गुजरात टाइटंस को 19.5 ओवर में 6 विकेट से जीत दिलाई।

पंजाब किंग्स की ओर से गेंदबाज अर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशाक ने 2-2 विकेट झटके, जबकि मार्को जानसन और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट हासिल किया।

पंजाब की लगातार दूसरी हार

गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। वहीं पंजाब किंग्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा, हालांकि टीम अभी भी अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (GT vs PBKS IPL 2026)

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र

पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैशाख

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H