गुजरात के सुइगाम इलाके से एक बेहद खौफनाक और इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी की पत्नी मायके गई हुई थी। बच्चे की अकेले देखभाल करने की जिम्मेदारी से परेशान होकर पिता उसे अपने लिए एक बोझ समझने लगा था। इसी बौखलाहट में उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए चुपचाप स्थानीय श्मशान घाट में बच्चे के शव को दफना दिया था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी के एक रिश्तेदार को इस बारे में पता चला और उसने पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए श्मशान घाट से बच्चे के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें