आज 1 नवंबर, 2026 को गुजरात में विकास कार्यों के लोकार्पण, राजनीतिक बैठकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी। राज्यभर में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रमुख गतिविधियां निर्धारित हैं।

पाटन में अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का उद्घाटन

पाटन में जीवन ज्योत चैरितेबल ट्रस्ट और पोपटलाल भीकचंद परिवार के सहयोग से तैयार किए गए अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का आज मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल उद्घाटन करेंगे। इस गरिमामय अवसर पर गृह मंत्री हर्षभाई संघवी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल निर्माण में सहयोग देने वाले दानदाताओं का सम्मान किया जाएगा।

भावनगर में सूर्यकिरण टीम का एयर शो

भावनगर के बोरतलाव क्षेत्र में भारतीय वायु सेना की विख्यात सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम द्वारा एक भव्य एयर शो आयोजित किया जा रहा है। लड़ाकू विमानों के माध्यम से वायु सेना के पायलट करीब 30 से 40 मिनट तक साहसिक स्टंट पेश करेंगे। आयोजन को सुरक्षित और सुव्यवस्थित रखने के लिए नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने 5 प्रवेश जोन बनाए हैं।

नर्मदा में राष्ट्रीय भारत पर्व 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में नर्मदा में 1 से 15 नवंबर तक चलने वाले ‘भारत पर्व 2026’ की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई है। इस उत्सव में देश के विभिन्न राज्यों की कला, लोक नृत्य, संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया जाएगा।

राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां

गांधीनगर स्थित कोबा में भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘श्री कमलम’ में दोपहर 12:30 बजे राज्य प्रभारी तरुण चुघ की उपस्थिति और प्रदेश अध्यक्ष जगदीशभाई विश्वकर्मा की अध्यक्षता में एक अहम बैठक होगी। इसके अलावा, इंटरनेशनल कोऑपरेटिव अलायंस के निदेशक चुने गए दिलीपभाई संघानी का अडालज में अभिनंदन किया जाएगा।

दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी की ‘आदिवासी न्याय यात्रा’ आज शाम अरावली जिले के मालपुर टोल प्लाजा में प्रवेश करेगी। विधायक गोपाल इटालिया और हेमंत खावा की अगुवाइ में यात्रा मोडासा में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ आगे बढ़ेगी।

विकास और अन्य प्रादेशिक अपडेट्स

अहमदाबाद में ₹570 करोड़ के सिटी स्क्वायर प्रोजेक्ट और 8 नए मेट्रो रेल स्टेशनों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कच्छ के भुज में आज शाम स्वदेशी मेले का शुभारंभ होगा। सुरेंद्रनगर में पटाखों के कच्चे माल की कीमतें बढ़ने से बाजार में कुछ मंदी देखी जा रही है।

इस बीच, राजकोट के कलावड रोड स्थित एक मशहूर होटल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर शराब पार्टी का पर्दाफाश किया, जिसमें कई जाने-माने व्यवसायियों और अन्य लोगों समेत 76 लोगों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें