गुजरात पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए खेड़ा जिले में हुई करोड़ों रुपये की सोने की चोरी का खुलासा महज कुछ ही घंटों में कर दिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी हुआ पूरा 2.9 किलोग्राम सोना बरामद कर लिया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात शनिवार शाम नाडियाड रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हुई, जब कोलकाता से सोना लेकर आया एक ज्वेलर का कर्मचारी स्टेशन पर उतरा। चोरों के एक संगठित गिरोह ने कर्मचारी को अपना निशाना बनाया और सोने से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस और रेलवे पुलिस ने संयुक्त रूप से एक विशेष ऑपरेशन शुरू किया। स्थानीय क्राइम ब्रांच (LCB) और विरमगाम टाउन पुलिस की टीमों ने विरमगाम के पास मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर दी। संदिग्धों को भागने से रोकने के लिए पुलिस ने सड़क पर ट्रकों की मदद से घेराबंदी की और बिना नंबर प्लेट वाली एक संदिग्ध गाड़ी को रोक लिया।

मौके से पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपने तीन अन्य साथियों का राज खोल दिया। उसने बताया कि उसके तीनों साथी सोने के साथ दूसरी कार में आगे निकल चुके हैं। इसके तुरंत बाद पुलिस टीमों ने तकनीकी निगरानी और त्वरित घेराबंदी की मदद से दूसरी कार का पीछा कर बाकी तीनों आरोपियों को भी दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शत-प्रतिशत 4 करोड़ रुपये का सोना बरामद कर लिया है और गिरोह के अन्य आपराधिक नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें