अहमदाबाद: शादी के नाम पर एक NRI महिला के साथ धोखाधड़ी और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अमेरिका में बसी अहमदाबाद मूल की 46 वर्षीय महिला ने दो बार तलाक के बाद मैट्रिमोनियल साइट के जरिए तीसरी शादी की थी। लेकिन शादी के महज 15 दिनों के भीतर ही उसके नए पति का असली और खौफनाक चेहरा सामने आ गया।

महिला के मुताबिक, शादी के बाद से ही आरोपी पति हर समय मोबाइल में व्यस्त रहता था। शक होने पर जब महिला ने उसका फोन जांचा, तो उसके होश उड़ गए। पति के मोबाइल में गोवा, अमेरिका और अहमदाबाद की करीब 15 अलग-अलग महिलाओं के साथ आपत्तिजनक और प्रेम संबंधों से जुड़ी चैट्स, नाम और नंबर मौजूद थे। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो पति ने उसके साथ गाली-गलौज और गंभीर मारपीट की।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पति शराब और जुए का भी लती है। शादी के बाद गोवा और बाली ट्रिप के दौरान गोवा के एक होटल में जुए में पैसे हारने के बाद उसने महिला से बेहद बर्बरता की। इतना ही नहीं, वहां उसकी एक प्रेमिका ने खुद को आरोपी की पत्नी बताकर दावा भी ठोका। विरोध करने पर आरोपी ने महिला का हाथ मरोड़ दिया, जिससे उसकी कलाई में गंभीर चोट आई।

पति का लालच यहीं नहीं थमा। उसने पीड़िता के पिता द्वारा दुकान बेचकर जुटाई गई रकम दहेज में मांग ली। साथ ही, मायके से मिले सोने-चांदी के गहने बैंक लॉकर में रखने का झांसा देकर हड़प लिए। पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले से शादीशुदा था और उसके एक बेटा व एक बेटी हैं। आरोप है कि पति के साथ-साथ उसका बेटा और बेटी भी महिला को धमकियां देते थे और उसका आर्थिक व मानसिक शोषण कर रहे थे। लगातार मिल रही प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने अहमदाबाद के आनंदनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें