वलसाड : गुजरात के वलसाड जिले के कपराडा तालुका स्थित निलोशी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी प्राथमिक स्कूल के प्रिंसिपल शंकरभाई जाधव ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें काम के अत्यधिक बोझ को इस आत्मघाती कदम की वजह बताया गया है।

सुसाइड नोट में छलका दर्द

मृतक प्रिंसिपल शंकरभाई जाधव पिछले 28 वर्षों से निलोशी प्राथमिक स्कूल में अपनी सेवा दे रहे थे। मौके से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि स्कूल के दैनिक कार्यों के साथ-साथ लगातार मिल रहे ऑनलाइन कामकाज और बीएलओ (BLO) यानी चुनाव ड्यूटी के भारी दबाव के कारण वे गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। उन्होंने लिखा, “बहुत ज्यादा ऑनलाइन काम से लगातार तनाव में रहकर दिन गुजारना सहन नहीं हो रहा। एक के बाद एक काम का बोझ बर्दाश्त नहीं हो पा रहा था। इसमें किसी का दोष नहीं है।” नोट में उन्होंने अपने परिवार से माफी मांगते हुए बच्चों की पढ़ाई जारी रखने की अपील भी की।

शिक्षा विभाग और पुलिस का रुख

घटना के बाद से शिक्षा जगत और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और शोक का माहौल है। वहीं, वलसाड के जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी (DPEO) डी.बी. वसावा ने बताया कि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल ने काम के बोझ या BLO ड्यूटी से जुड़ी किसी परेशानी की शिकायत पहले विभाग से नहीं की थी। पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम स्कूल के अन्य शिक्षकों और परिजनों के बयान दर्ज कर रही है ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें