सूशीला देवी, गुड़गांव। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच गुरुग्राम यातायात पुलिस ने जलभराव और ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन का सहारा लिया। बारिश के दौरान ड्रोन ने आसमान से शहर के प्रमुख मार्गों और जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों की निगरानी कर ट्रैफिक पुलिस की मुश्किलें आसान कर दीं।
ड्रोन से मिले हवाई दृश्य के जरिए जलभराव की स्थिति और वाहनों की आवाजाही का तत्काल आकलन किया गया। जिन स्थानों पर पानी अधिक जमा मिला, वहां तैनात यातायात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर यातायात को सुचारू रखने के प्रयास किए गए।
भारी बारिश के बावजूद यातायात पुलिस के जवान जलभराव वाले क्षेत्रों और प्रमुख सड़कों पर लगातार डटे रहे। ड्रोन से निगरानी होने के कारण पुलिस को जमीन पर पहुंचने से पहले ही कई संवेदनशील स्थानों की जानकारी मिलती रही, जिससे यातायात संचालन को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने में मदद मिली।
गुरुग्राम यातायात पुलिस ने कहा कि बारिश के दौरान नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जलभराव और ट्रैफिक की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा जरूरत के अनुसार मौके पर पुलिसकर्मियों की तैनाती और यातायात प्रबंधन किया जा रहा है।
- मूनाकोट में खुलेगा राजकीय महाविद्यालय, डीडीहाट के अस्पताल का भी होगा उच्चीकरण
- इंडिया एंट्री से पहले चीनी कंपनी की ग्लोबल फजीहत ! रिकॉल करने पड़े 8878 कार ; चेयरमैन को मांगनी पड़ी माफी
- पूरा सिस्टम सेट है? कांग्रेस नेता ने मतदाता सूची में गड़बड़ी होने का किया दावा, बताया संदिग्ध मतदाताओं की संख्या
- पटना में ‘मोदी नहीं जाएगा’ का नारा सुन भड़के खरगे, मंच से बोले- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’
- रेत का अवैध परिवहन का विरोध करने पर कंपनीकर्मी पर जानलेवा हमला: दोनों पैरों की हड्डियां टूटीं, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

