सुशीला देवी, गुरुग्राम। गुरुग्राम में अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने 19 वर्षीय युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 25 अक्टूबर को सेक्टर-37 स्थित सुप्रोन पार्क के पास कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पिस्टल उत्तर प्रदेश के मथुरा से 6 हजार रुपये में खरीदकर लाया था।

आरोपी की पहचान शुभम उर्फ शूटर के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की गौशाला कॉलोनी का निवासी है और फिलहाल गुरुग्राम की अंजना कॉलोनी, सेक्टर-37 में रह रहा था।

आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज है मामला

पुलिस के अनुसार, युवक के कब्जे से देशी पिस्टल बरामद होने के बाद थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि उसके खिलाफ गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम के तहत पहले से भी एक मामला दर्ज है।

फिलहाल पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपी से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m