फरीदकोट : फरीदकोट के सादिक कस्बे में धार्मिक भावना को ठेस लगी है। यहां गुरसहाय रोड पर स्कूल के पास सड़क पर गुटका साहिब पड़ा मिला। इसे इस अवस्था में देखते ही सनसनी फैल गई है। जैसे ही इसकी जानकारी गुरुद्वारा सुखमनी साहिब के सेवादार और अन्य प्रमुख सिख संगत को लगी वह मौके पर पहुंच गए।
इसकी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। जांच में पता चला कि यह गुटका साहिब गांव जनेरियां के एक लड़के के पास से यहां गिरा था। पुलिस ने उक्त व्यक्ति की पहचान गुप्त रखते हुए उसके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस खबर के सामने आने के बाद से ही माहौल गर्म गया। लोग यह जानना चाह रहे थे कि आखिर यह गलती किस्से हुई है।

फरीदकोट के एसपी जसमीत सिंह ने संगत से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखें। इस मौके पर बोलते हुए गुरुद्वारा सुखमनी साहिब के मुख्य सेवादार ने कहा कि सभी से शांत रहने की अपील की है।
- बिजनौर में डीएम-एसपी के सामने मस्जिद से आई तेज आवाज, लाउडस्पीकर उतरवाया; मुअज्जिन गिरफ्तार
- Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 13 अक्टूबर तक कई जिलों में बारिश के आसार,सुबह छाया रहेगा कोहरा
- Delhi News Brief: अरविंद केजरीवाल ने हिटलर से पीएम मोदी की तुलना की, दिल्ली को ₹2000 करोड़ का नुकसानः सीजेपी प्रोटेस्ट के कारण कारोबार ठप
- बिहार में बाढ़ पीड़ितों को आज मिलेंगे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट जारी करेंगे दूसरी किस्त
- हरियाणा में शादी का अनोखा न्योता! 106 गांवों के हर घर पहुंचेगा कार्ड, CM से लेकर बड़े नेताओं तक को बुलावा

