कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर किले पर विवाहित महिला के आत्महत्या मामले में महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मिले सबूतों और गवाहों के बयानों से पति की भूमिका सामने आई है। इसी आधार पर उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। अब इस मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
READ MORE: प्यार, तकरार और खौफनाक अंजाम: फांसी के फंदे पर लटकता मिला आंगनबाड़ी सहायिका का शव, 3 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी मृतका
दरअसल मामला ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का है। जहां बीती 15 मई को सास-बहू मंदिर के पास एक महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मौके पर क़िला तलहटी की ओर पेड़ से विवाहिता दुपट्टे से फांसी पर लटकी हुई थी,वहीं मृतका की पहचान 35 साल की प्रीति जाटव निवासी आगरा के रूप में हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की थीं,जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के परिजनों, रिश्तेदारों और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए। ऐसे में पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच में ऐसे तथ्य सामने आए जिनसे पता चला कि महिला अपने वैवाहिक जीवन को लेकर काफी समय से मानसिक तनाव में थी।
READ MORE: नर्मदापुरम का ‘रोमियो’ नपा कर्मचारी: फर्जी फेसबुक ID से युवती को किया टॉर्चर, FIR के 15 दिन बाद भी फरार
पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था, जिसके कारण महिला परेशान रहती थी। पुलिस ने मामले में जुटाए गए सबूतों और गवाहों के बयानों को जांच में लेने के बाद मृतका के पति देवेंद्र कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी भी जारी है और यदि जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उनके आधार पर भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

