हाजीपुर : पंजाब के हाजीपुर से तलवाड़ा सड़क पर स्थित श्मशान घाट के पास बीती रात दो ट्रकों की जबरदस्त टक्कर हो गई. दोनों गाड़ियां आमने सामने टकराई, जिसमें एक ट्रक ड्राइवर के गंभीर रूप से घायल हो गया. कल रात करीब 12:30 बजे एक ट्रक, जिसे हिमाचल प्रदेश निवासी अश्वनी कुमार चला रहा था, तलवाड़ा की ओर से आ रहा था. जब वह हाजीपुर के श्मशान घाट के पास पहुंचा, तो हाजीपुर से तलवाड़ा की ओर जा रहे दूसरे ट्रक के साथ उसकी सीधी टक्कर हो गई.टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक चालक केबिन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया, जिसे बाहर निकालने के लिए जे.सी.बी. मशीन की मदद लेनी पड़ी. इस दुर्घटना में दोनों ट्रकों को भारी नुकसान पहुंचा है.
लगा लंबा जाम
हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत कार्य शुरू करवाया.पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकाला.

इसके बाद 108 एम्बुलेंस के पायलट भगत भूपिंदर सिंह के सहयोग से उसे तुरंत सरकारी अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया. स्थानीय डॉक्टरों ने घायल की नाजुक हालत बताई है.
- टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आगः CNG भरवाकर मनावर जा रहे सवार बाल-बाल बचे
- छत्तीसगढ़ की शराब में नहीं आ रहा मजा! रायपुर में झारखंड तो बस्तर में मध्यप्रदेश की बरामद की गई शराब…
- ‘पूरी दिल्ली से बैरिकेड्स हटाएं, इंटरनेट और मेट्रो स्टेशन बहाल करो…,’ सीजेपी प्रोटेस्ट से जुड़ी अवमानना की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
- ओडिशा में पंचायत चुनाव की आहट, नवीन पटनायक ने संभाली कमान, BJP सरकार पर साधा निशाना
- पटना: गंगा में एक साथ महिला और पुरुष का शव मिलने से हड़कंप, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
