हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी 'हर घर-हर गृहणी' योजना का लाभ अब तक सूबे के लाखों जरूरतमंद परिवार उठा चुके हैं। इस कल्याणकारी योजना के तहत जुलाई 2026 तक 17.83 लाख परिवारों ने अपना पंजीकरण कराया है, वहीं 14.43 लाख से अधिक पात्र परिवारों को महज 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर रिफिल की सुविधा मिली है।
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की ‘हर घर-हर गृहणी’ योजना का लाभ अब तक लाखों गरीब परिवार उठा चुके हैं। सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार जुलाई 2026 तक 17.83 लाख परिवारों ने योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराया, जबकि 14.43 लाख से अधिक पात्र परिवारों ने 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर रिफिल का लाभ प्राप्त किया है। सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को रसोई गैस का खर्च कम करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है, जबकि निर्धारित राशि से अधिक का भुगतान सरकार सब्सिडी के रूप में लाभार्थी के बैंक खाते में भेजती है।
300 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी जारी
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2026 तक 301.75 करोड़ रुपये की सब्सिडी पंजीकृत बीपीएल और अंत्योदय (AAY) परिवारों की पात्र महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कराई जा चुकी है। इससे लाखों परिवारों को महंगाई के बीच राहत मिली है।
कौन उठा सकता है योजना का लाभ?
इस योजना का लाभ हरियाणा के बीपीएल और अंत्योदय (AAY) परिवारों को दिया जा रहा है। लाभ लेने के लिए परिवार का सरकार के पोर्टल पर पंजीकरण होना और बैंक खाते से आवश्यक विवरण जुड़े होना जरूरी है।
अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है यदि आप योजना की पात्रता रखते हैं और अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, तो जल्द से जल्द सरकार के निर्धारित पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद पात्रता सत्यापित होने पर आपको भी 500 रुपये में गैस सिलेंडर का लाभ मिल सकता है।
सरकार का दावा है कि योजना का दायरा लगातार बढ़ रहा है और अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इससे जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में यदि आप भी पात्र हैं, तो समय रहते रजिस्ट्रेशन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

