हरियाणा डेस्क। चंडीगढ़ में सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर हुई। बैठक में हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की रणनीति और सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस विधायक राज्यपाल से मिलने पहुंचे।

विधायकों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि उनके साथ दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की की गई।
कांग्रेस विधायकों के मुताबिक, विधानसभा परिसर में उनके प्रवेश में भी बाधा डाली गई। पार्टी ने इसे विधायकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया है।
दूसरे दिन की रणनीति पर हुई चर्चा
राज्यपाल से मुलाकात से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मानसून सत्र के दूसरे दिन को लेकर चर्चा हुई। बैठक नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर आयोजित की गई।
बैठक के बाद विधायक दल राज्यपाल से मिलने पहुंचा और विधानसभा के पहले दिन की घटनाओं को लेकर अपनी शिकायत और मांगों से अवगत कराया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


