चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 एचसीएस (HCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसके साथ ही कई अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यों के अलावा अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सरकार की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

किसे क्या मिली जिम्मेदारी

जारी सूची के मुताबिक, महिला एचसीएस अधिकारी डॉ. शिल्पी पात्र दत्त को एलिमेंट्री एजुकेशन में ज्वॉइंट डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन और मिड-डे मील) का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, डॉ. निर्मल नगर को एलिमेंट्री एजुकेशन का एडिशनल डायरेक्टर (एडमिन) नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, एचसीएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह को उनकी वर्तमान ड्यूटी के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग (वुमन चाइल्ड डेवलपमेंट) के एडिशनल डायरेक्टर एडमिन का चार्ज दिया गया है। एचसीएस अधिकारी कुलधीर सिंह को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ आयुष विभाग में एडिशनल डायरेक्टर एडमिन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दीपक कुमार और डॉ. इंद्रजीत की नई तैनाती

प्रशासनिक फेरबदल के तहत एचसीएस अधिकारी दीपक कुमार को जिला परिषद महेंद्रगढ़ का सीईओ और डीआरडीए (DRDA) महेंद्रगढ़ का एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया है। वहीं, एचसीएस अधिकारी डॉ. इंद्रजीत को कॉरपोरेशन शुगर मिल का मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नियुक्त किया गया है। सरकार द्वारा इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m