चंडीगढ़ : देश के मौसम को लेकर आज दो बड़ी तस्वीरें सामने आई हैं। एक तरफ जहां गुरुवार को केरल में मानसून ने दस्तक (monsoon entry in kerala) दे दी है, वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से मौसम पूरी तरह बदल गया है। दोपहर होते-होते फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, फतेहाबाद, रेवाड़ी और कैथल में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। गुरुग्राम में तो इतनी तेज आंधी चली कि आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। वहीं शाम होते-होते भिवानी, महेंद्रगढ़ के नारनौल और सिरसा के रानियां इलाके में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग का नया अलर्ट: 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ओले गिरने की आशंका
मौसम विभाग (IMD Haryana Chandigarh updates) ने शाम सवा 5 बजे नया बुलेटिन जारी कर अगले तीन घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज आंधी आ सकती है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली चमकने और कुछ इलाकों में ओले गिरने (hailstorm warning in haryana) की भी पूरी संभावना जताई गई है।
हिसार और गुरुग्राम में धूल का गुबार, बत्ती हुई गुल (Dust Storm in Hisar)
इसके अलावा सिरसा, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल और पंचकूला जैसे जिलों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने का अनुमान है। हिसार में तो शाम छह बजे के करीब आसमान में अचानक इस कदर धूल छा गई कि दिन में ही रात जैसा नजारा हो गया। सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई, जिससे वाहन चालकों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुग्राम में भी देर शाम तक तेज धूलभरी आंधी (dust storm in gurugram) का सिलसिला जारी रहा, जिससे कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली गुल होने की खबरें हैं।
आंधी-बारिश के बीच तापमान में उछाल, 2.6 डिग्री बढ़ा पारा
इस आंधी और बारिश के बीच एक चौंकाने वाली बात भी सामने आई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, आज प्रदेश के अधिकतम तापमान में औसतन 2.6°C की बढ़ोतरी (rise in haryana temperature) दर्ज की गई है। यानी उमस और गर्मी का असर भी हवाओं के साथ बना हुआ है। हालांकि, इस बारिश से झुलसती गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन धूलभरी आंधी ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं।
