हाथरस. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हाथरस में 548 करोड़ लागत की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि 2017 पहले हर जिले में दंगे होते थे. पहले प्रदेश दंगों से बदनाम होता था. ताजिया के नाम पर झोपड़ी तोड़ दी जाती थी. 9 साल में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ. ढोल,तासे से पहले तमाशा होता था. मोहर्रम के नाम पर सड़कों पर उपद्रव नहीं होता. मोहर्रम के नाम राह चलते लोगों पर हमले होते थे. ताजिया के नाम पर गरीब की झोपड़ी हटा दी जाती थी.
योगी ने कहा कि कल ही मुहर्रम का आयोजन संपन्न हुआ. अब मुहर्रम के नाम पर वो नहीं होता जो पहले होता था. यूपी में लगभग 12000 जुलूस निकले. लेकिन कोई उपद्रव नहीं, कोई दंगा नहीं. शांतिपूर्ण ढंग से हर पर्व और त्योहार मनाया जा रहा है. ये माहौल जब होता है विकास तब होता है. अब हमारा हाथरस भी विकास से वंचित नहीं होगा. ये हाथरस का औद्योगिक क्षेत्र है. ये मथुरा बरेली और फोरलेन के साथ जुड़ा हुआ क्षेत्र है. यहां उद्यम आ रहा है. मतलब यहां पर रोजगार के अवसरों को आगे बढ़ाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : मेरठ विकास प्राधिकरण की वेबसाइट हैक, मोदी-योगी की फोटो के आगे लिखा पाकिस्तान समर्थित संदेश
योगी ने कहा ये डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के हर एक तबके के जीवन में परिवर्तन करने का प्रयास कर रही है. सबका विकास, सबकी सुरक्षा का काम किया जा रहा है. सभी को योजना का लाभ मिल रहा है. कांग्रेस और सपा सरकार में रसोई गैस सिलेंडर कनेक्शन लेने के लिए आपको दर दर की ठोकर खानी पड़ती थी. भाजपा फ्री में आपको कनेक्शन पहुंचाने का काम कर रही है. अच्छी सरकारें जब आती हैं तब विकास भी होता है. गरीबों का कल्याण भी होता है. नौजवानों को रोजगार भी मिलता है. महिलाओं को सुरक्षा मिलती है. ये सब संभव हो पा रहा है आपके द्वारा एक निर्णय से. आप कमल का बटन दबाते हैं बदले में विकास, सुरक्षा मिलती है.

