हाथरस. उत्तर प्रदेश के हाथरस में बुधवार (4 नवंबर) देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई. घर के अंदर सो रहे बुजुर्ग पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई. हादसा रात करीब दो बजे हुआ. आग की लपटें और धुआं देखकर पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई. उन्होंने पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF को सूचना दी. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
इसे भी पढ़ें- UP में मौसम का बदला मिजाज, 10 शहरों में कोहरा; नोएडा का AQI 405 पहुंचा
रात दो बजे मकान में लगी आग
यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर सादाबाद कोतवाली क्षेत्र की है. बुधवार देर रात मकान में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. आग की ऊंची लपटें और घना धुआं देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।.
रेस्क्यू के दौरान मिले दो शव
सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम मौके पर पहुंची. आग इतनी भयंकर थी कि राहत और बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी. करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका. इसके बाद जब टीम ने घर के अंदर तलाशी ली तो दो शव मिले. दोनों शव बुरी तरह जल चुके थे. पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
शहजाद और सलमा बेगम की हुई मौत
मृतकों की पहचान शहजाद (71) और उनकी पत्नी सलमा बेगम (65) के रूप में हुई है. हादसे के समय दोनों घर के अंदर सो रहे थे. आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है.
इसे भी पढ़ें- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
शादी समारोह में गया था परिवार
जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय परिवार के बाकी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे. परिवार सिलाई का काम करता था. त्योहार के कारण घर में सिलाई का काफी सामान रखा था. इसी वजह से आग तेजी से फैल गई. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

