प्रदीप गुप्ता, कवर्धा। शहर के लालपुरखार में पुलिस मुख्यालय में अटैच पुलिस हेड कांस्टेबल की पेड़ में फांसी पर लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मौके से मृतक की बाइक भी बरामद गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है.
यह भी पढ़ें : पॉवर सेंटर : नैतिक-अनैतिक… वीआईपी पास… ढांचा बदलने की तैयारी… टिप्पणी… पांडेय पर मुहर !… आईपीएस तबादला?… – आशीष तिवारी
जानकारी के अनुसार, मृतक ग्राम अंजना रेंगाखार निवासी बहादुर सिंह मेरावी (38 साल) वर्तमान में पुलिस लाइन, कवर्धा में रह रहा था. कवर्धा के SIB शाखा में पदस्थ हेड कांस्टेबल वर्तमान में रायपुर मुख्यालय में अटैच था.

बता दें कि मृतक बहादुर सिंह मेरावी को ठीक एक साल पहले बीते साल पहले 16 मई 2025 को पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में शादी के मंडप से हल्दी रस्म के बीच गिरफ्तार किया था. शाम को बारात जाने की तैयारी में बैठे रिश्तेदार और मेहमान इस घटनाक्रम से पूरी तरह से स्तब्ध रह गए थे. जमानत से छूटकर आने के बाद उसे रायपुर पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया था.
जानिए क्या था आरोप
हेड कांस्टेबल पर नौकरी का झांसा देकर करीब 6 लाख रुपए की ठगी करने और एक युवती का लंबे समय तक दैहिक शोषण करने का गंभीर आरोप था. यही नहीं उसके खिलाफ तीन गोपनीय सैनिकों से आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने और फर्जी नियुक्ति आदेश देने के मामले में भी एक एफआईआर दर्ज किया गया था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

