दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय से स्टॉप डायरिया अभियान 2026 की शुरुआत की है. स्वास्थ्य विभाग इस अभियान के तहत बच्चों और उनके अभिभावकों को ORS के पैकेट और जिंक की गोलियां निशुल्क वितरित करेगा. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मॉडल न्यूट्रिशन सेंटर का उद्घाटन और गर्भावस्था संबंधी नई SOP जारी कीं.

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य, पोषण और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के प्रति दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता को बताते हुए कहा कि ‘स्टॉप डायरिया अभियान 2026’ उद्देश्य बच्चों को डायरिया से बचाना है.

दिल्ली सरकार ने बच्चों और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘स्टॉप डायरिया अभियान 2026’ की शुरुआत की है. यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा, जिसमें घर-घर संपर्क, जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान रहेगा. हेल्थ मिनिस्टर ने आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्यकर्मियों और सामुदायिक स्वयंसेवकों से डायरिया की रोकथाम और उपचार संबंधी जानकारी एक-एक परिवार तक पहुंचाने की अपील की है जिससे कि यह अभियान सफल हो सके.

डॉ. पंकज कुमार सिंह ने ईस्ट पटेल नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल में दिल्ली का पहला मॉडल इंटीग्रेटेड न्यूट्रिशन सेंटर का उद्घाटन किया. दिल्ली का सरकार का लक्ष्य इसे हर जिले में कम से कम एक ऐसा केंद्र स्थापित करना है. इस केंद्र के माध्यम से सरकार का एलोपैथी, आयुष, होम्योपैथी, यूनानी और योग जैसी चिकित्सा पद्धतियों को एक साथ जोड़कर समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने कि योजना है.

स्टॉप डायरिया कैम्पेन 16 जून से 31 जुलाई 2026 तक #StopDiarrhoeaCampaign  #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #निरामयराजस्थान #HealthForAll #rajasthan

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने गर्भकालीन मधुमेह और प्रसवोत्तर सेप्सिस के प्रबंधन के लिए नई साक्ष्य-आधारित SOP और क्लिनिकल एल्गोरिदम जारी किए.

उन्होंने आगे कहा कि यह केंद्र बच्चों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे परिवारों को समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा. कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अभिभावकों को ओआरएस पैकेट व जिंक गोलियां वितरित कीं.

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान को जनभागीदारी वाला आंदोलन बनाएं. इस पहल से मॉनसून सीजन में बच्चों को डायरिया जैसी बीमारियों से बचाने में मदद मिलेगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m