PM Modi & Journalist Helle Lyng Question Controversy: भारत में मानवाधिकार और मीडिया की स्वतंत्रता पर पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की नॉर्वे की महिला पत्रकार हेले लिंग राहुल गांधी का इंटरव्यू (Helle Lyng will interview Rahul Gandhi) लेंगी। सोशल मीडिया एक्स पर कांग्रेस सांसद को टैग करते हुए हेले लिंग ने पूछा कि- नमस्ते, क्या आप मंगलवार को नॉर्वेजियन टाइम पर फ़ोन इंटरव्यू के लिए उपलब्ध होंगे? यह जानना दिलचस्प होगा कि आप नॉर्वे की यात्रा को कैसे देखते हैं। हालांकि राहुल गांधी की तरफ से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

बता दें कि नॉर्वे में महिला पत्रकार हेले लिंग द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी से भारत में मानवाधिकार और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल पूछने पर जवाब नहीं मिलने पर नॉर्वे से लेकर भारत तक बवाल मचा हुआ है।

इसे लेकर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर करारा वार किया है। कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- जब दुनिया एक कॉम्प्रोमाइज PM को कुछ सवालों से घबराकर भागते हुए देखती है तो भारत की छवि पर क्या असर पड़ता है। जब छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो डरने की भी कोई बात नहीं है। उन्होंने नॉर्वे की महिला जर्नलिस्ट हेली लिंग की X पोस्ट शेयर करते हुए यह सब लिखा। अब हेले लिंग ने प्रधानमंत्री मोदी से जवाब नहीं मिलने पर राहुल गांधी से ही फोन इंटरव्यू करने के लिए समय मांगा। इससे देश की सियासत में गर्मी बढ़ गई है।

पीएम मोदी के जवाब नहीं देने पर हेले लिंग ने किया सोशल मीडिया पोस्ट

अपने सवाल का जवाब पीएम मोदी से नहीं मिलने पर महिला पत्रकार हेली लिंग ने X पर नाराजगी जाहिर करते हुए दो पोस्ट किए। हेली लिंग ने पीएम मोदी ने कार्यक्रम से जाने का वीडियो शेयर किया। वीडियो में एक महिला की आवाज सुनाई देती है, जो पूछती है कि दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस के सवालों का जवाब क्यों नहीं लिया जा रहा। उन्होंने लिखा- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा सवाल नहीं उठाया, मुझे उनसे इसकी उम्मीद भी नहीं थी। नॉर्वे वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में नंबर एक पर है, भारत 157वें नंबर पर है, और फिलिस्तीन, अमीरात और क्यूबा के साथ मुकाबला कर रहा है। जिन ताकतों के साथ हम सहयोग करते हैं, उनसे सवाल करना हमारा काम है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार को न्यौता दिया

हेली लिंग के एक्स पर पोस्ट के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने रिट्वीट करते हुए लिखा- @HelleLyngSvends एम्बेसी आज शाम 9:30 बजे होटल रैडिसन ब्लूप्लाज़ा में प्रधानमंत्री के दौरे पर एक प्रेस ब्रीफिंग ऑर्गनाइज़ कर रही है। आपका वहाँ आकर अपने सवाल पूछने के लिए बहुत स्वागत है। भारतीय विदेश मंत्रालय के बुलाने पर हेले लिंग (Helle Lyng) भी पहुंची। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पूछा-हम भारत पर भरोसा क्यों करें?” उन्होंने मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भारत में जो हो रहा है, क्या उसे रोका जाएगा। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या प्रधानमंत्री कभी भारतीय प्रेस के कठिन सवालों का जवाब देंगे।

पत्रकार के सवालों का विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

हेले लिंग के सवालों को जवाब विदेश मंत्रालय में पश्चिम मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने देते हुए कहा कि  भारत केवल एक देश नहीं, बल्कि पांच हजार साल पुरानी निरंतर सभ्यता है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की पहचान उसकी आबादी, सरकार, संप्रभुता और क्षेत्र से होती है और भारत इन सभी मूल्यों के साथ दुनिया में मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है और कोरोना महामारी के समय भारत ने खुद को दुनिया से अलग नहीं किया, बल्कि जरूरतमंद देशों की मदद के लिए आगे आया। यही भरोसा दुनिया को भारत पर विश्वास दिलाता है।

हेले लिंग के बार-बार टोकने पर भड़के सचिव सिबी जॉर्ज

इसपर पत्रकार हेले लिंग ने सिबी जॉर्ज को रोकते हुए बीच में बोलने लगीं। इसपर सिबी जॉर्ज नाराज हो गए। उन्होंने कहा, ‘कृपया मुझे बीच में मत रोकिए। आपने पूछा है कि दुनिया भारत पर भरोसा क्यों करे, तो मुझे जवाब देने दीजिए। जब पत्रकार ने फिर कहा कि वह सीधे जवाब चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि सवाल पूछने वाला यह तय नहीं कर सकता कि जवाब किस तरीके से दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह मेरा अधिकार है कि मैं अपने तरीके से जवाब दूं।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m