सुशील खरे, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के दीनदयाल नगर (डीडी नगर) थाने के बाहर शुक्रवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पारिवारिक विवाद से परेशान दो सगी बहनों-मुस्कान टांक और उसकी बहन ने न्याय न मिलने से असंतुष्ट होकर खुद पर डीजल उड़ेल लिया। इस दौरान मची झूमाझटकी और छीना-झपटी में थाना प्रभारी (TI) समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पड़ोसी लंबे समय से परेशान कर रहे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुस्कान टांक ने कुछ दिन पहले अपने पड़ोसियों के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। मुस्कान का आरोप था कि पड़ोसी लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहे हैं, घर के सामने बीयर की बोतलें फेंकते हैं और मारपीट करते हैं। मुस्कान की शिकायत पर पूर्व में कार्रवाई हुई थी। शुक्रवार को जब मुस्कान दोबारा थाने पहुंची और पुलिस ने दूसरे पक्ष (मनोज टांक, राजू टांक, आशु टांक, प्रियांशु टांक और यश टांक) की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर (Cross FIR) दर्ज कर ली, तो विवाद और गहरा गया।
काउंटर शिकायतः दूसरे पक्ष की ओर से निकिता टांक ने भी काउंटर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि मुस्कान और उसके भाई सावन ने गैलरी में खड़े प्रियांशु टांक से गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: चुनाव आयोग के खिलाफ एमपी के नेता भी होंगे शामिल, बीजेपी ने बताया ‘अराजकता की ट्रेनिंग’
थाने में आत्मदाह का प्रयास और हंगामा
क्रॉस एफआईआर से आक्रोशित होकर दोनों बहनें थाने के बाहर पहुंचीं और अचानक खुद पर डीजल उड़ेल लिया। थाने में मौजूद लोगों और पुलिस के अनुसार, इस दौरान वहां मौजूद एक युवक द्वारा युवतियों को उकसाने और पुलिस पर दबाव बनाने के लिए “माचिस निकाल, जला ले” जैसी बातें कहते हुए वीडियो में सुना गया। सूत्रों के अनुसार, उकसाने वाला वह युवक सत्ताधारी पार्टी का पदाधिकारी बताया जा रहा है, जिस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उस व्यक्ति की भूमिका और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के एंगल से भी जांच कर रही है।
मंत्रालय के पास हाई-सिक्योरिटी जोन वाले सतपुड़ा भवन में चोरीः NIC दफ्तर से 28 AC के कॉपर वायर पार, 28 दिन बाद दर्ज हुई FIR
टीआई के गले में लगी चोट
डीजल छिड़कने और अचानक हुए हंगामे के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बहनों को तुरंत रोका और उनके हाथ से माचिस व डीजल की केन छीनने की कोशिश की। इस गहमागहमी और झूमाझटकी के बीच डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव के गले में चोट आ गई, वहीं एक अन्य पुलिसकर्मी भी संघर्ष के दौरान फर्श पर गिरकर घायल हो गया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। एएसपी राकेश पंद्रो ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की जा चुकी थी। सुनवाई नहीं होने के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। मामले की जांच जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

