परवेज खान,शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एक युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां युवती ने सिटी कोतवाली में पदस्थ सब इंस्पेक्टर भावना राठौर पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती अपने नवजात बच्चे के साथ एसपी ऑफिस पहुंची थी। 

READ MORE: 11वीं के नाबालिग छात्र से कुकर्म: अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, साथी से भी करवाया गंदा काम

वहीं पुलिस के अनुसार युवती नाबालिग है, जो अपने घर से युवक के साथ चली गयी थी और अब उसने एक बच्चा को भी जन्म दिया है ।पुलिस डीएनए के लिए युवती को ले जा रही थी, लेकिन युवती ने हंगामा कर दिया। वहीँ दूसरी ओर पीड़ित युवती ने सब इंस्पेक्टर भावना राठौर पर पुलिस वाहन में ले जाते समय पेट मे लात ओर मारपीट के आरोप लगाए है।

READ MORE: प्यार का कोई मजहब नहीं: मुस्लिम महिला जेलर ने पूर्व कैदी से रचाई शादी, बजरंग दल ने निभाया ‘भाई’ का फर्ज

बताया जा रहा है कि युवती अपने बच्चे के साथ एसपी ऑफिस गुहार लगाने पहुंची थी की वह अपने पति के साथ रहना चाहती है और वह नाबालिग नहीं है । एसपी ऑफिस में मौजूद एसडीओपी ने युवती को समझा बुझाकर सिटी कोतवाली पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर के साथ युवती को डीएनए के लिए भेजा। लेकिन आरोप है कि इस दौरान पुलिस वाहन में  सब इंस्पेक्टर भावना राठौर ने युवती के साथ मारपीट की जिसके बाद एसपी ऑफिस परिसर में युवती एवं उनके परिजनों ने हंगामा कर दिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m