प्रतापगढ़। जिले के विवेक नगर क्षेत्र में सोमवार सुबह पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला अपने तीन वर्षीय बच्चे को लेकर अधिवक्ता विनोद पांडेय के परिसर में स्थित बंद पड़े रिलायंस जियो टावर पर चढ़ गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

बच्चे के साथ मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला

बताया जा रहा है कि महिला पहले परिसर की बाउंड्री फांदकर अंदर पहुंची और अपने तीन वर्षीय बच्चे को बाउंड्री के बाहर बैठाकर स्वयं टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि देशभर में बंद पड़े मोबाइल टावरों पर चढ़कर आत्महत्या अथवा विरोध प्रदर्शन करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

READ MORE: रफ्तार का कहर, कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, फिर…

छानबीन में जुटी पुलिस

आरोप है कि टावर कंपनियां किराया विवाद के चलते बंद पड़े टावरों को हटाने की कार्रवाई नहीं कर रही हैं, जिससे ऐसे टावर असामाजिक एवं संवेदनशील घटनाओं का केंद्र बनते जा रहे हैं। पुलिस ने महिला और बच्चे को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है।