अमेठी। जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में लाल ढाबा से आगे पूरे जालिम सिंह मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना से इलाक में कोहराम मच गया है।
घायलों को इलाज जारी
हादसे में बाइक सवार संतोष कुमार (30), निवासी बौधी का पुरवा तिलोई, गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
READ MORE: सत्ता के लिए सनातन पर सियासत! सपा को धर्मविरोधी बताते हुए पंकज चौधरी ने साधा निशाना, रामचरितमानस की प्रतियां जलाने को लेकर जो कहा…
जानकारी के अनुसार संतोष कुमार अपने ससुराल भंडारे में शामिल होने आए थे और सुबह बाइक से निकले थे, तभी यह हादसा हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

