कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर में दो युवतियों ने अपनी ही सहकर्मी के साथ सड़क पर जमकर मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। आरोप है कि दोनों ने रिसेप्शनिस्ट के बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा और लातघूंसों से पीटा।
तीनों को नौकरी से निकाल दिया
दरअसल मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र के मयूर मार्केट स्थित होटल मैक्सन का है। यहां वर्षा राजपूत रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थीं। उनके साथ प्रिया और नेहा भी होटल में काम करती थीं,बताया जा रहा है कि होटल के अंदर तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मामला बढ़ने पर होटल मालिक ने सख्ती दिखाते हुए तीनों को नौकरी से निकाल दिया,नौकरी जाने के बाद विवाद होटल के बाहर भी जारी रहा।
PWD के कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर EOW का छापाः बालाघाट, भोपाल और छिंदवाड़ा में कार्रवाई जारी
गर्दन मरोड़ने का भी आरोप
आरोप है कि प्रिया और नेहा ने वर्षा को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों युवतियों ने वर्षा को लात घूंसों से पीटा, बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा और गर्दन मरोड़ने का भी आरोप है। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद वर्षा राजपूत ने थाटीपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रिया और नेहा के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



