वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। शहर में भाई से विवाद के बाद एक युवक के हाईटेंशन टावर पर चढ़ने से एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दयालबंद स्थित गुरुनानक स्कूल के पास हुई इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद मोहल्ले के दो युवकों ने युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

भाई से विवाद के बाद टावर पर चढ़ा युवक

जानकारी के मुताबिक, युवक का अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बहस के बाद नाराज होकर वह घर से निकल गया और कुछ देर बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर जुट गए।

युवक को लगातार समझाने की कोशिश की गई, जिसके बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतरने के लिए राजी किया गया। उसके सुरक्षित नीचे उतरने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

पुलिस ने युवक को नीचे उतारने के बाद उससे पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कुंदन केसरी बताया। उसने बताया कि भाई से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद वह घर से निकल गया और फिर टावर पर चढ़ गया था।

देखिये विडियो-

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H