अनिल शर्मा, अंबाला। Akshita Saini ने अंबाला नगर निगम मेयर चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया है। बुधवार को हुई मतगणना के अंतिम आधिकारिक परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने कांग्रेस उम्मीदवार Kulwinder Kaur Saini को 21,358 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी।
अंतिम आंकड़ों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी अक्षिता सैनी को कुल 52,794 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की कुलविंदर कौर सैनी को 31,436 वोट प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार Sonia Chaudhary तीसरे स्थान पर रहीं, जिन्हें 21,730 वोट मिले। चुनाव में NOTA के पक्ष में 1,691 मत डाले गए। कुल 1,07,651 वोटों की गिनती हुई।
अंतिम यानी 16वें राउंड की मतगणना में भी भाजपा की बढ़त कायम रही। बूथ नंबर 181 से 191 तक भाजपा को 3,260 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 2,461 वोट हासिल हुए। निर्दलीय प्रत्याशी सोनिया चौधरी को इस राउंड में 817 वोट मिले।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत के बाद जश्न मनाया और इसे जनता का विकास तथा सुशासन पर भरोसा बताया।

