13 July History: भारतीय इतिहास में 13 जुलाई का दिन कई घटनाओं से जुड़ा हुआ है. इसी दिन राजा राम मोहन राय ने कोलकाता में स्कॉटिश चर्च कॉलेज की स्थापना की, क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ दास ने ऐतिहासिक भूख हड़ताल शुरू की और भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला वनडे मुकाबला खेला. वहीं, मुंबई के 2011 के तिहरे बम धमाकों जैसी दर्दनाक घटना भी इसी तारीख से जुड़ी है. इसके अलावा विश्व इतिहास में भी 13 जुलाई को कई राजनीतिक, सामाजिक और अंतरराष्ट्रीय घटनाएं दर्ज हैं. आइए विस्तार से जानते हैं 13 जुलाई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं.
आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं (13 July History)
1534: ऑटोमन साम्राज्य की सेना ने उत्तर-पश्चिमी फारस के प्रमुख शहर ताबरिज पर कब्जा कर लिया.
1645: अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल के उत्तराधिकारी के रूप में रूस के नए शासक बने.
1830: समाज सुधारक राजा राम मोहन राय और अलेक्जेंडर डफ ने कोलकाता में स्कॉटिश चर्च कॉलेज की स्थापना की.
1882: रूस में एक भीषण रेल दुर्घटना में ट्रेन के पटरी से उतरने से करीब 200 लोगों की मौत हो गई.
1929: क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ दास ने ब्रिटिश जेलों में कैदियों के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक भूख हड़ताल शुरू की.
1931: श्रीनगर में अदालत के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर डोगरा सैनिकों की गोलीबारी में 22 कश्मीरियों की मौत हो गई.
1974: भारत ने इंग्लैंड के हेडिंग्ले में अपना पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ODI) क्रिकेट मैच खेला.
1977: जनता पार्टी सरकार ने भारत रत्न सहित सभी नागरिक सम्मानों को समाप्त करने की घोषणा की. बाद में 1980 में इन्हें फिर से बहाल कर दिया गया.
1995: प्रख्यात बंगाली साहित्यकार आशापूर्णा देवी का निधन हुआ.
1998: भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने अपने करियर का पहला ATP एकल खिताब जीता.
2000: फिजी में बंधक बनाए गए तत्कालीन प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी समेत 18 लोगों को रिहा किया गया.
2006: ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सौंपा गया.
2011: मुंबई में हुए तीहरे बम धमाकों ने देश को दहला दिया, जिसमें कई लोगों की जान गई और अनेक घायल हुए.
2016: ब्रिटेन की थेरेसा मे कंजर्वेटिव पार्टी की नेता चुनी गईं और देश की प्रधानमंत्री बनीं.
2024: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वे बाल-बाल बच गए.

