गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में कच्चे आमों की बहार दिखाई देने लगती है। इसी मौसम में घरों की रसोई में बनने वाली पारंपरिक रेसिपी “आम की लौंजी” लोगों की पहली पसंद बन जाती है। खट्टी-मीठी स्वाद से भरपूर यह डिश न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि लंबे समय तक सुरक्षित रखी जा सकती है। यही वजह है कि कई घरों में इसे बड़ी मात्रा में बनाकर पूरे साल इस्तेमाल किया जाता है।

आम की लौंजी खासतौर पर उत्तर भारत में बेहद लोकप्रिय है। इसे कच्चे आम, गुड़ या चीनी और मसालों से तैयार किया जाता है। लोग इसे पराठे, पूरी, दाल-चावल या स्नैक्स के साथ बड़े चाव से खाते हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर इस स्वादिष्ट लौंजी को बनाने का तरीका।

सामग्री

कच्चे आम-2
गुड़ या चीनी-2–3 बड़े चम्मच
तेल-1 बड़ा चम्मच
राई-1/2 छोटा चम्मच
जीरा-1/2 छोटा चम्मच
मेथी दाना-1/4 छोटा चम्मच
सौंफ-1/2 छोटा चम्मच
हल्दी-1/4 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
नमक -स्वादानुसार
पानी-1–1.5 कप

विधि

1-सबसे पहले कच्चे आम को छीलकर लंबी पतली फाँकों में काट लें।अब कड़ाही में तेल गरम करें।
2-इसमें राई डालें, चटकने लगे तो जीरा, मेथी और सौंफ डालें।अब हल्दी और कटे हुए आम डालकर 2–3 मिनट चलाएँ।
3-पानी डालें और ढककर आम को नरम होने तक पकाएँ।जब आम गल जाएँ तो गुड़/चीनी, नमक और लाल मिर्च डालें।
4-धीमी आँच पर तब तक पकाएँ जब तक हल्की चाशनी जैसी गाढ़ी न हो जाए।

स्वाद बढ़ाने के टिप्स

1-थोड़ा गरम मसाला डालने से स्वाद और अच्छा आता है।
2-ज्यादा खट्टापन हो तो गुड़ थोड़ा बढ़ा दें।
3-इसे ठंडा करके खाने पर स्वाद और बढ़ जाता है।यह 4–5 दिन तक फ्रिज में अच्छी रहती है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें